
“छट पुजा हेतु वाडी पुलिस स्टेशन मे बैठक संपन्न हुई”
महाराष्ट्र न्यूज लाईव्ह
ज्ञानेश्वर चव्हाण, नागपूर
छठ पूजा के उपलक्ष में वाडी पुलिस स्टेशन नागपूर में मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक राजेश तटकरे साहब ने वाडी शहर में होने वाले सभी जगह कि जानकारी लिए और जगह-जगह व्यवस्थित ढंग से छठ पूजा हो इसकी जानकारी ली और व्यवस्था करने की जवाबदारी ली कि सच्चे ढंग से छठ पूजा संपन्न हो|
ता. २७ को शाम को एवं ता. २८ की सुबह को समापन होगा| यह व्रत वाडी में गजानन सोसायटी, वसंत विहार, हरिओम सोसाइटी, इंद्रायणी नगर, वर्धन डिफेंस, में कृत्रिम घाट बनाकर किया जाता है|
इस बैठक में मुख्य रूप से सुनील सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, कैलाशपति शर्मा, उत्तर भारतीय सभा के महासचिव विजय मिश्रा, वाडी शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह, बिंदेश्वरी शर्मा, अमरेंद्र सिंह, अरुण त्रिपाठी,खुशालजी सोरते उपस्थित थे|





